लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः PM मोदी आज रात आठ बजे फिर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 24, 2020 11:39 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम कोरोना वायरस के खतरे से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, भारत इस पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इस बीच आज एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम कोरोना वायरस के खतरे से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' मनाया जाएगा। 22 मार्च को शाम 5 बजे लोग देश के निस्वार्थ सेवा प्रदाताओं का धन्यवाद करेंगे। महामारी की आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए 'कोविड-19 आर्थिक मोचन कार्यबल' की स्थापना प्रधानमंत्री ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी से बचने की सलाह दी थी। साथ ही साथ आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का आश्वासन दिया था। पीएम मोदी के संबोधन के बाद 'जनता कर्फ्यू' असरदार साबित हुआ था और लोग अपने घरों में रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा था।  बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से कहा था कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करें। मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। बता दें, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है। देश में 22 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन (बंद) लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर