लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकेः भारत बायोटेक ने तय किए रेट, राज्यों को 600 और केंद्र को 150 रुपये में कोवैक्सीन, जानें निजी अस्पतालों में क्या है रेट...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2021 11:44 IST

भारत बायोटेक ने कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन के तीसरे चरण के अंतरिम विश्लेषण के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि टीके का कुल अंतरिम नैदानिक प्रभाव 78 प्रतिशत रहा।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर कोविड-19 के खिलाफ इसका प्रभाव 100 प्रतिशत है।दूसरा अंतरिम विश्लेषण कोविड-19 के लक्षण वाले 87 मामलों के परिणाम पर आधारित है।हाल में मामलों में आई तेजी के मद्देनजर, लक्षण वाले 127 मामलों को दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः ‘भारत बायोटेक’ कंपनी ने शनिवार को बताया कि वह अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ को राज्य सरकारों को प्रति खुराक 600 रुपये और निजी अस्पतालों को प्रति खुराक 1,200 रुपए में उपलब्ध करायेगी।

हैदराबाद की इस कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एम एल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी केन्द्र सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक की दर से कोवैक्सीन की आपूर्ति कर रही है। एल्ला ने कहा, ‘‘हम यह बताना चाहते हैं कि कंपनी की आधी से अधिक उत्पादन क्षमता केन्द्र सरकार को आपूर्ति के लिए आरक्षित की गई है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19, चिकनगुनिया, जीका, हैजा और अन्य संक्रमणों के लिए टीका विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि इस टीके की लागत वसूल हो। कंपनी ने निर्यात के लिए बाजार में इसकी कीमत 15 से 20 डॉलर के बीच तय की है।

इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके कोविशील्ड को राज्य सरकारों को 400 रुपए प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपए प्रति खुराक के दर से देने की घोषणा की थी। एसआईआई ने यह भी कहा था कि वह अगले दो महीने में टीके का उत्पादन बढ़ाकर सीमित क्षमता की समस्या का समाधान करेगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा था, ‘‘हमारी क्षमता का 50 प्रतिशत भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए होगा और बाकी 50 प्रतिशत क्षमता राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए होगी।’’

उसने कहा था कि अमेरिकी टीके की कीमत 1,500 रुपये प्रति खुराक है जबकि रूस और चीन में टीके की कीमत 750 रुपये प्रति खुराक से अधिक है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक लगाए कोविड-19 के 12.76 करोड़ टीकों में से 90 प्रतिशत टीके ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड के लगाए गए हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया