लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में चल रहे रिसर्च के बीच वैज्ञानिकों ने कहा कम से कम एक साल बाद बन पाएगा कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: June 16, 2020 19:11 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच वैज्ञानिकों का कहना है कि इस महामारी से बचाव के लिए टीका विकसित करने में कम से कम एक साल लग सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण का उपचार ढूंढने के लिए पूरी दुनिया में शोध चल रहा है।वैज्ञानिकों का कहना है कि टीका विकसित करने में कम से कम एक साल लग सकता है।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार ढूंढने के लिए पूरी दुनिया में चल रहे शोधों के बीच, वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 बीमारी से बचाव के लिए टीका विकसित करने में कम से कम एक साल लग सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि यदि परीक्षण, मंजूरी और टीकों के उत्पादन का पैमाना बढ़ाने की प्रक्रिया साथ-साथ होती है तो कुछ महीने पहले भी टीका उपलब्ध हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोविड-19 के 10 संभावित टीकों का लोगों पर परीक्षण कर अध्ययन किया जा रहा है और 126 टीके अभी इससे पहले के चरण में है, यानी उन्हें लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। प्रतिरक्षा विज्ञान के विशेषज्ञ सत्यजीत रथ ने कहा कि दुनिया भर में विभिन्न वृहद रणनीतियों से सार्स-सीओवी-2 के टीके विकसित किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) के वैज्ञानिक रथ ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि ये जानी मानी रणनीतियां है। इनमें से कुछ करीब दो सदी पुरानी और कुछ करीब दो दशक पुरानी हैं, लेकिन किसी के बारे में भी यह गांरटी के साथ नहीं कहा जा सकता कि उससे सार्थक परिणाम निकलेंगे।

अमेरिका में मैरीलैंड विश्वविद्यालय के मानव विषाणु विज्ञान संस्थान के निदेशक रॉबर्ट गालो ने कहा, ‘‘लोगों को संभावित टीके और टीके के बीच में अंतर समझ में नहीं आ रहा है और वैज्ञानिक एवं नेता इस दुविधा को बढ़ा रहे हैं।’’

इस माह की शुरुआत में एक डिजिटल बैठक में अमेरिका में विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि 2021 तक कोविड-19 का टीका विकसित नहीं हो पाएगा। इस बैठक में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया डेविस’ के कुलपति गैरी एस मे ने पूछा था, ‘‘टीका विकसित होने तक जनजीवन पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद नहीं है, लेकिन यह कब तक हो पाएगा?’’

इस सवाल के जवाब में सभी ने सर्वसम्मति से कहा था कि एक साल या इससे भी अधिक। रथ ने भी कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि टीका अगले साल के मध्य से पहले विकसित हो पाएगा।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि परीक्षण के बाद मंजूरी और टीकों के उत्पादन का पैमाना साथ-साथ बढ़ाए जाने से कुछ महीने पहले भी टीका विकसित हो सकता है। उन्होंने कहा कि टीका विकसित होने के बाद भी उसकी खासकर गरीबों तक उपलब्धता सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया