लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: असम में 1057 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 75 हजार के पार हुई

By भाषा | Updated: August 16, 2020 16:08 IST

असम में कुल संक्रमितों की संख्या 75,558 है जिनमें से 53,286 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में रविवार को कोविड-19 के 1057 नये मरीज सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 75 हजार के पार चली गई है।

गुवाहाटी। असम में कोविड-19 के 1,057 नये मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 75 हजार के पार चली गई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में आठ और लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है जिन्हें मिलाकर असम में अबतक 182 लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 75,558 है जिनमें से 53,286 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

सरमा ने शनिवार देर रात ट्वीट कर बताया कि असम में इस समय 22,087 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जांच में नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 5.08 प्रतिशत पर बनी हुई है।’’ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए मामले अगस्त महीने में एक दिन में सबसे कम है।

उन्होंने बताया कि इस महीने केवल तीन मौकों पर नये मामलों की संख्या दो हजार से कम रही। अधिकारियों ने बताया कि 12 अगस्त को एक दिन में अबतक सबसे अधिक 4,593 नये मामले सामने आए थे। उन्होंने बताया कि अबतक असम में 17,05,526 नमूनों की जांच की गई है जो प्रति दस लाख आबादी पर 49,734 जांच है। सरमा ने बताया, ‘‘ हमारे राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले दो गुनी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि असम में संक्रमितों के ठीक होने की दर 70.50 प्रतिशत है जबकि मामलों के दोगुने होने की गति भी 15.2 दिन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अबतक पांच चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में 246 लोगों ने प्लाज्मा दान किया है। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य के बाहर के 18 लोगों ने भी प्लाज्मा दान करने के लिए संपर्क किया है। राज्य का शिक्षा मंत्री का पदभार भी संभाल रहे सरमा ने कहा कि असम सरकार शिक्षण संस्थानों को दोबारा खोलने पर अंतिम फैसला 25 अगस्त के बाद लेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसमकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं