लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: SAARC देशों के हेल्थ प्रोफेशनल्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बैठक जल्द, कोविड-19 पर साझा करेंगे अपने अनुभव

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2020 11:26 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर 26 मार्च को SAARC देशों के हेल्थ प्रोफेशनल्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए अपना अनुभव साझा करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देSAARC देशों के हेल्थ प्रोफेशनल्स 26 मार्च को कोरोना वायरस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से साझा करेंगे अपने अनुभव।इस दौरान कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत, बताया जाएगा कि कैसे बरतनी है सावधानी।

कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक बैठक आगामी 26 मार्च को बुलाई गई है। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सभी विशेषज्ञ कोविड-19 (COVID-19) को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे। ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए होने वाली बैठक 15 मार्च को हुई बैठक का फॉलोअप है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में शामिल होने वाले सभी हेल्थ प्रोफेशनल कोरोना वायरस से जुड़े हर पहलू पर अपना अनुभव साझा करेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल्स इस दौरान खासतौर पर ये बताएंगे कि सभी जगहों की एंट्री प्वॉइंट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, जो लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं उनकी पहचान कैसे करनी चाहिए और क्वारेंटाइन (Quarantine) व आइसोलेशन (Isolation) को लेकर सुविधाएं कैसी होनी चाहिए।

इसके अलावा 26 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए होने वाली इस बैठक में चर्चा का प्रमुख विषय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कैप्सूल पर व्यावहारिक संयुक्त कार्रवाई, एक एकीकृत रोग निगरानी पोर्टल की स्थापना और एक साझा अनुसंधान मंच का निर्माण और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के भीतर महामारी को नियंत्रित करने पर अनुसंधान का समन्वय करना होगा।

गौरतलब है कि 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस महामारी को लेकर सार्क के सदस्य देशों के नेताओं के साथ एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी के सामने ये प्रस्ताव रखा था कि कोविड-19 महामारी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट शुरू की जानी चाहिए, जोकि अब शुरू हो चुकी है। 

यही नहीं, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश का भी हाल ही में पीएम मोदी ने कोविड-19 आपात कोष में योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया था। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा था कि हम कोविड-19 की चुनौतियों पर आपसी समन्वय और साथ मिलकर जीत हासिल करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ