लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को पत्र लिख दिए सुझाव, कहा- टेस्टिंग की गति बढ़ाने की जरूरत, हो सकता है रामबाण साबित

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2020 12:22 IST

प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाना बहुत ही कारगर उपाय है। प्रियंका ने यह पत्र 9 अप्रैल को लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को पत्र लिखा है।पत्र में उन्होंने COVID-19 महामारी के टेस्ट और उपचार के लिए सुविधाओं को बढ़ाने तथा राज्य में महामारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के तरीके सुझाए गए हैं।

लखनऊः कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश समस्याओं का सामना कर रहा है और इससे लड़ाई लड़ने के लिए हर संभल प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने COVID-19 महामारी के टेस्ट और उपचार के लिए सुविधाओं को बढ़ाने तथा राज्य में महामारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के तरीके सुझाए गए हैं। प्रियंका ने यह पत्र 9 अप्रैल को लिखा है।

प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाना बहुत ही कारगर उपाय है। छह करोड़ आबादी वाले देश दक्षिण कोरिया ने हर 1000 लोगों पर करीब छह लोगों की टेस्टिंग की है और वायरस को रोकने में सफलता हासिल की है। 

उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश की जनसख्या लगभग 23 करोड़ के आसपास है, जबकि टेस्टिंग के लिए गए सैंपलों की संख्या केवल 7000 के आसपास है। हमारी जनसंख्या के हिसाब से प्रदेश में हो रही जांचों की संख्या अभी बहुत कम है। टेस्टिंग को तेज गति से बढ़ाना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल जनसंख्या वाले प्रदेश के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाना एक रामबाण साबित हो सकता है।  आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से चार-चार लोगों की मौत हुई और अभी तक 410 मामले सामने आए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार इस वायरस के खिलाफ लड़ाई सख्ती से लड़ रही है। वही, कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 पर पहुंच गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया। अब तक सबसे अधिक 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 17, मध्य प्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों ने जान गंवाई। पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों ने जान गंवाई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर मेंकोरोना वायरस से चार-चार लोगों की मौत हुई जबकि हरियाणा तथा राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।

केरल में दो लोगों की मौत हुई। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। कुल 6,412 संक्रमितों में 71 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाप्रियंका गांधीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल