लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या तीन हुई, 58 नए मामले

By भाषा | Updated: May 10, 2020 11:21 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 58 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 352 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 41 वे हैं जो गुजरात के सूरत से लौट कर आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। ओडिशा में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 352 हो गए हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 58 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 352 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 41 वे हैं जो गुजरात के सूरत से लौट कर आए हैं। पिछले महीने ओडिशा में कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत हुई थी। ये दोनों मौतें राजधानी भुवनेश्वर में हुई थीं।

राज्य के 30 में से 20 जिलों में कोरोना वायरस के मामले रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में 68 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि 281 का अब भी इलाज चल रहा है। राज्य में शनिवार को 3,458 नमूनों की जांच की गई। अब तक 59,780 नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता जयंत पांडा ने कहा कि ओडिशा में कोविड-19 की मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित