लाइव न्यूज़ :

COVID 19: बिहार में 65 नए मामले आए सामने, कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 944

By भाषा | Updated: May 14, 2020 05:45 IST

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 65 मामलों में नवादा एवं पटना के नौ-नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी, कैमूर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मुंगेर एवं औरंगाबाद के एक-एक मामले शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नये मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 944 हो गई। बिहार में अब तक 39,149 नमूनों की जांच की चुकी है और 386 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नये मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 944 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 65 मामलों में नवादा एवं पटना के नौ-नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी, कैमूर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मुंगेर एवं औरंगाबाद के एक-एक मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है।

बिहार के सभी 38 जिले अब कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं । बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 117 मामले मुंगेर में सामने आए हैं। इसके पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 63, बक्सर में 59, बेगूसराय में 43, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगडिया में 30, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, नवादा एवं गोपालगंज में 24-24, जहानाबाद में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद में 16, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 15-15, कटिहार एवं अरवल में 12-12, समस्तीपुर एवं बांका में 11-11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया एवं सुपौल में आठ-आठ, सीतामढ़ी में सात, लखीसराय में छह, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक मामला प्रकाश में आया है।

बिहार में अब तक 39,149 नमूनों की जांच की चुकी है और 386 मरीज ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारबिहार में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी