लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, 11वीं ऑफलाइन परीक्षा पर रोक!, जानें आखिर मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 3, 2021 16:47 IST

COVID-19 NEWS: केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 32,097 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,22,133 हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गयी।कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.41 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3,19,01,842 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

COVID-19 NEWS:सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को बड़ा झटका है। 11वीं परीक्षा ऑफलाइन कराने पर रोक लगा दी है। केरल में कोरोना वायरस की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उसने 11 की परीक्षा ऑफलाइन कराने का आदेश दिया था।

बता दें कि केरल में कोरोना वायरस के हर रोज 30 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के 6 सितंबर से 11वीं कक्षा की परीक्षा ऑफलाइन कराने के आदेश पर रोक लगा दी है।

हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं दिया है कि अब ये परीक्षा कब होगी. इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 सितंबर को होगी.मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केरल में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य के मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं।

ऐसी विषम परिस्थितियों में कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह से जोखिम में नहीं डाला जा सकता है.सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन करीब 35 हजार मामले सामने आ रहे हैं इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि बच्चों को सुरक्षित रखा जाए।

बता दें कि पूरे देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले इस समय केरल से ही सामने आ रहे हैं। पूरे देश के प्रतिदिन के पचास प्रतिशत से अधिक मामले सिर्फ केरल से आ रहे हैं.वहीं गुरुवार को केरल में एक बार फिर 30 हजार से अधिक मामले सामने आए है।

केरल में गुरुवार को 32 हजार से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए जबकि पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में 188 लोगों मौत हो चुकी है.केरल में कोरोना वायरस की ऐसी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के 11वीं कक्षा की परीक्षा को ऑफलाइन कराने के फैसले पर रोक लगा दी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकेरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत