लाइव न्यूज़ :

Omicron: भारत आने पर अब 7 दिन होम क्वारंटीन होगा जरूरी, सरकार ने जारी की नई ट्रैवल गाइडलाइन

By विनीत कुमार | Updated: January 7, 2022 17:13 IST

भारत सरकार ने नई कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई ट्रैवल गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार विदेश से आने वाले सभी लोगों को अब 7 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश से भारत आने वाले सभी यात्रियों को 7 दिन होम क्वारंटीन में अब रहना होगा।जोखिम वाले देशों से आए यात्रियों को 8वें दिन दोबारा कोविड टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट जमा करानी होगी।एयरपोर्ट पर जो यात्री पॉजिटिव मिलेंगे, उन्हें अलग आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा और इलाज होगा।

नई दिल्ली: भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से कोरोना संक्रमण में तेजी के बीच ट्रवैल गाइडलाइन में कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत अब सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत पहुंचने पर कम से कम एक हफ्ते (7 दिन) होम क्वारंटीन रहना होगा। ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। 

भारत भी इससे अछूता नहीं है। बहरहाल, सबसे जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियों को पहुंचने पर कोविड टेस्ट कराना होगा। टेस्ट की कीमत का वहन यात्री करंगे। नए नियमों के अनुसार उनके टेस्ट के परिणाम नियमों के अनुकूल आने के बाद ही उन्हें हवाई अड्डे के परिसर से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

टेस्ट में जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है, उन्हें 7 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा और 8वें दिन फिर कोरोना टेस्ट कराना होगा। इसके अलावा अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही पॉजिटिव रिपोर्ट वाले यात्रियों को अलग जगह आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा और मानक प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जाएगा। 

यात्रियों को 8वें दिन कराए गए कोविड-19 के लिए रिपीट आरटी-पीसीआर टेस्ट के रिजल्ट भी भी एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, जिसकी निगरानी संबंधित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा की जाएगी।

ऐसे यात्री जो जोखिम वाले देशों से नहीं आ रहे हैं, उनमें से भी करीब 2 प्रतिशत यात्रियों की रैंडम आधार पर एयरपोर्ट पर टेस्टिंग की जाएगी। ऐसे यात्रियों की पहचान वह एयरलाइन करेगी, जिसमें वे सफर करके लौटे हैं। लैब भी इन यात्रियों की रिपोर्ट जल्द तैयार करने को प्राथमिकता देंगे। चुने गए इन दो प्रतिशत रैंडम यात्रियों सहित बाकी यात्रियों को भी 8वें दिन अपना कोरोना टेस्ट दोबारा कराना होगा।

समुद्री रास्तों या सड़क मार्ग से भारत में आने वाले यात्रियों पर भी यही नियम लागू होंगे। हालांकि उन्हें आगमन पर अधिकारियों को स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा।

पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कोविड टेस्ट से छूट दी गई है। हालांकि, यदि आगमन पर या होम क्वारंटाइन में रहते हुए कोविड के लक्षण उनमें मिलते हैं, तो टेस्ट कर उनका इलाज किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम