लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: HRD मंत्रालय ने विद्यालयों को खोलने के विषय पर विचार-विमर्श शुरू किया

By भाषा | Updated: June 9, 2020 00:53 IST

मानव संसाधन विकास (एचआरडी)मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार राज्यों ने अलग अलग चरणों में कक्षाओं, उपस्थिति पंजिका की अनिवार्यता हटाने, विद्यार्थियों को एक एक दिन छोड़कर बुलाने और किसी आकस्मिक स्थिति से बचने के लिए शिथिल कार्ययोजना का सुझाव दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देHRD मंत्रालय ने विद्यालयों को खोलने के विषय पर विचार-विमर्श शुरू कियासरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि बिना उपयुक्त विचार-विमर्श के हड़बड़ी में कुछ नहीं किया जाएगा

नयी दिल्ली: मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के चलते बंद कर दिये गये विद्यालयों को खोलने के संबंध में सोमवार को राज्यों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श शुरू किया। स्कूल शिक्षा सचिव अनिता करवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यों के शिक्षा सचिवों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी उपायों और ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बाद में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ विद्यालय शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर राज्य सरकारों से बहुमूल्य सुझाव मिले। हमारी प्राथमिकता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संरक्षा और सुरक्षा रही है।’’ उन्होंने लिखा,‘‘ प्राप्त सुझावों का विचार किया जाएगा और उन्हें कोविड-19 के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में दिशानिर्देशों को तैयार करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार परिवार मंत्रालय तथा केंद्रीय गृहमंत्रालय के पास भेजा जाएगा।’’

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार राज्यों ने अलग अलग चरणों में कक्षाओं, उपस्थिति पंजिका की अनिवार्यता हटाने, विद्यार्थियों को एक एक दिन छोड़कर बुलाने और किसी आकस्मिक स्थिति से बचने के लिए शिथिल कार्ययोजना का सुझाव दिया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि बिना उपयुक्त विचार-विमर्श के हड़बड़ी में कुछ नहीं किया जाएगा तथा कोई भी निर्णय लेने के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को शीर्ष पर रखा जाएगा।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया