लाइव न्यूज़ :

रिसर्च में खुलासा, टॉयलेट सीट से कोरोना संक्रमण का खतरा, फ्लश करने से फैल सकता है वायरस

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2020 06:50 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 445,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व भर में अबतक 82 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देयेंगझाउ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि टॉयलेट को फ्लश करने पर कोरोना के कण हवा में जा सकते हैं और संक्रमित कर सकते हैं।कोरोना से संक्रमित मरीज के ठीक हो जाने के बाद भी उसके मल में वायरस पांच सप्ताह तक जिंदा रह सकता है।

नई दिल्ली: अगली बार आप जब भी टॉयलेट को फ्लश करें तो सबसे पहले सीट कवर को बंद कर दें। ऐसा करने से आप कोरोना संक्रमण (कोविड-10) को फैलने से रोकेंगे। चीन के येंगझाउ विश्वविद्यालय के  शोधकर्ताओं ने लोगों को सलाह दी है कि टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश करने से पहले टॉयलेट सीट को ढकें। चीनी शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोरोनो वायरस मानव पाचन तंत्र में जीवित रह सकता है और मल के लिए जरिए निकल सकता है।

कोरोना संक्रमित मरीज के ठीक होने के बाद उसके मल में पांच हफ्ते तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

येंगझाउ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि टॉयलेट को फ्लश करने पर कोरोना के कण हवा में जा सकते हैं और संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए जब भी आप टॉयलेट यूज करें तो फ्लश करने से पहले उसका सीट कवर बंद करना ना भूलें। रिसर्च में पाया गया है कि कोरोना से संक्रमित मरीज के ठीक हो जाने के बाद भी उसके मल में वायरस पांच सप्ताह तक जिंदा रह सकता है। इसी आधार पर उन्होंने यह सलाह दी है।  फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स नामक जर्नल में यह रिसर्च प्रकाशित हुआ है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रिसर्च में कहा गया है कि टॉयलेट सीट से निकलकर बाथरूम के वातावरण में पहुंचे संक्रमित कण एक मिनट से अधिक समय के लिए हवा में रह सकते हैं। ऐसे में इस हवा में आया शख्स संक्रमित हो सकता है।

रिसर्च में और क्या-क्या कहा गया है? 

रिसर्च में पाया गया है कि फ्लश करने पर पानी के बहाव के कारण संक्रमित कण पानी से तीन फीट उंचाई तक आ जाते हैं। जिसके बाद मल में मौजूद संक्रमित  कण हवा में मिल सकते हैं। ऐसे में अगर सीट कवर बंद रहा तो इसे  बाथरूम में फैलने से रोका जा सकता है। 

शोधकर्ता जी-शियांग वैंग ने कहा है कि जिस जगह टॉयलेट जितना ज्यादा बार इस्तेमाल होता है, वहां खतरा उतना ज्यादा होता है। खासकर उन घरों में जहां एक साथ ज्यादा लोग रहते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है, इस समस्या का एक ही इलाज है सीट कवर को ढक कर फ्लश किया जाए। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुनिया भर में कोरोना वायरस से पांच लाख के करीब मौत

दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या पांच लाख के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा विश्व भर में अबतक 82 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना से 445,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है। 

अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी