लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में हुई 624 लोगों की मौत, 8,503 नए मामले दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2021 11:11 IST

बीते 24 घंटे में पूरे देश से कोरोना के 8,503 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7,678 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में इस समय कोरोना के कुल 94,943 सक्रिय मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटे में 7,678 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुएदेश में इस समय हैं कोरोना के 94,943 सक्रिय मामले

Covid-19 Cases in India: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 624 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से मौतों के इन आंकड़ों ने एकबार फिर से चिंता को बढ़ाया है। बीते 24 घंटे में पूरे देश से कोरोना के 8,503 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7,678 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में इस समय कोरोना के कुल 94,943 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 3,41,05,066 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। जबकि 4,74,735 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 131.18 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना से रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है। वहीं एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.27% प्रतिशत कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 0.66 प्रतिशत है, जोकि पिछले 67 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है।

जबकि साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 0.72 प्रतिशत है, जो पिछले 26 दिनों की अपेक्षा 1 फीसदी से कम है। अब तक 65.32 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

वहीं देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे को भांपते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 31 जनवरी तक निलंबित करने का फैसला किया है। डीजीसीए के मुताबिक वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की तारीख की घोषणा नियत समय पर की जाएगी।

बता दें कि कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल 20 मार्च से ही सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से सामने आ चुके हैं।

वहीं, राजस्थान के जयपुर से राहत भरी खबर आई है। यहां ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले सभी 9 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी लोग दक्षिण अफ्रीका से आए थे और एक ही परिवार के हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया