लाइव न्यूज़ :

Covid-19: बोरिस जॉनसन, प्रिंस चार्ल्स सहित कोरोना की चपेट में दुनियाभर के आए ये दिग्गज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 28, 2020 08:20 IST

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी हैकोरोना की चपेट में आने वालों में दुनिया के कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों में दुनिया के कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं. प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है. वह अपनी पत्नी कैमिला के साथ सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं. कैमिला में हालांकि कोरोना निगेटिव पाया गया है. दोनों फिलहाल स्कॉटलैंड में हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से पॉजीटिव पाए गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर की सलाह पर टेस्ट कराया था. वह आइसोलेशन में चले गए हैं. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक को भी कोरोना हो गया है. 

उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और लोगों से घर से काम करने की अपील की है. मोनैको के प्रिंस मोनैको के प्रिंस अल्बर्ट भी कोरोना वायरस से पॉजीटिव पाए गए हैं. पॉजीटिव पाए जाने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी. ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन को भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. वह हाल ही में अमेरिका से लौटे थे और वहां इवांका ट्रम्प से भी मिले थे.

जर्मनी में इजरायल के राजदूत जेरेमी को कोविड-19 पॉजीटिव पाया गया है. वह जर्मनी की संसद के एक अधिकारी से मुलाकात के बाद कोरोना से संक्रमित हो गए थे. ईरान के स्वास्थ्य उप मंत्री ईरान में कोरोना वायरस से स्वास्थ्य उप मंत्री इराज हारिरकी को संक्रमित पाया गया है.

ईरान में कोरोना का खासा कहर देखा जा रहा है. फ्रांस के संस्कृति मंत्री फ्रांस के संस्कृति मंत्री फ्रैंक रीस्टर कोरोना टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं. वह देश के पहले मंत्री हैं, जो कोविड-19 से पीडि़त हैं. स्पेन के पीएम की पत्नी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो साचेज की पत्नी बेगोना गोमेज का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है. वह अपने पति के साथ क्वारंटाइन में हैं.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो को भी कोरोना टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया है. वह कुछ दिन पहले ब्रिटेन से लौटी थीं. वह अपने पति के साथ 14 दिन के सेल्फ आइसोलेशन में हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबोरिस जॉनसनजस्टिन ट्रूडोब्रिटेनइंग्लैंडइटलीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया