लाइव न्यूज़ :

AIIMS के डॉक्टर को हुआ कोरोना, प्राइवेट वार्ड में कराया गया भर्ती, परिजनों की भी होगी जांच 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2020 14:30 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से चार महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तथा पंजाब से एक-एक मामला आया। देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई। 

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक डॉक्टर को कोराना पॉजिटवि पाया गया है। डॉक्टर दिल्ली का ही रहने वाला है।

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है, जहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक डॉक्टर को कोराना पॉजिटवि पाया गया है। बता दें, देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर गुरुवार को 1,965 हो गए और वहीं इससे अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से अभी 1,764 लोग संक्रमित हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित एम्स में के फिजियोलॉजी विभाग के डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर दिल्ली का ही रहने वाला है। डॉक्टर को आगे की जांच के लिए नए प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिवार की भी जांच करवाई जाएगी।

इधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से चार महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तथा पंजाब से एक-एक मामला आया। देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई।  इसके बाद गुजरात में 6, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3 , तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 3, दिल्ली में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 2 और केरल में 2 मौतें हुई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत की खबर है। देश में सबसे अधिक मामले 335 महाराष्ट्र, फिर केरल में 265 और उसके बाद तमिलनाडु में 234 मामले हैं। 

दिल्ली में भी मामले बढ़कर 152 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 113, कर्नाटक में 110 और तेलंगाना में 96 मामले हैं। वहीं राजस्थान में 108, मध्य प्रदेश में 99, आंध्र प्रदेश में 86, गुजरात में 82 और जम्मू-कश्मीर में 62 लोग संक्रमित हैं। पंजाब में कोविड-19 के 42 मामले सामने आए हैं, जबकि हरियाणा में 43 मामलों का पता चला है। 

पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बिहार में 23 जबकि चंडीगढ़ में 16 और लद्दाख में 13 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दस मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में नौ मामले, जबकि उत्तराखंड में अब तक सात मामले सामने आए हैं। गोवा में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। 

ओडिशा में चार मामले हैं, जबकि पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए हैं। असम, झारखंड, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला सामने आने की खबर है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत