लाइव न्यूज़ :

अदालत का सवाल : क्या मुंबई के किसी सरकारी अस्पताल में वधावन के लिए पेसमेकर लगाने की सुविधा है

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:23 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से अदालत को यह जानकारी देने को कहा है कि क्या मुंबई के किसी भी सरकारी अस्पताल में पेसमेकर लगाने की सुविधा है जो व्यवसायी राकेश वधावन को मुहैया करायी जा सके। वधावन पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक धोखाधड़ी मामला में धनशोधन के आरोपी हैं।

न्यायमूर्ति भारती डांगरे की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने एक आदेश में राज्य के जेल अधिकारियों को 28 सितंबर तक इसकी सूचना देने को कहा। पीठ ने कहा कि अगर किसी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है तो वधावन को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इस तरह की प्रक्रिया से गुजरने का विकल्प देना होगा और इसका खर्च उन्हें उठाना होगा।

अदालत ने शहर के केईएम अस्पताल और निजी अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा पेश मेडिकल रिपोर्टों पर गौर करने के बाद निर्देश जारी किए। वधावन अभी केईएम अस्पताल में भर्ती हैं और अदालत की अनुमति के बाद निजी अस्पताल के एक डॉक्टर अस्पताल में वधावन को देखने गए थे।

वधावन के वकील अबाद पोंडा ने अदालत से कहा कि चिकित्सा रिपोर्टों के अनुसार वधावन कई बीमारियों से पीड़ित हैं जिनमें हृदय की बीमारी भी शामिल है। हृदय की स्थिति को देखते हुए वधावन को पेसमेकर लगाने के लिए एंजियोप्लास्टी की जरूरत है।

आदेश के अनुसार, केईएम अधिकारियों ने अदालत से कहा कि उनके अस्पताल में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अदालत ने गौर किया कि वधावन के हृदय की स्थिति "गंभीर" है।

प्रवर्तन निदेशालय ने वधावन को 2019 में कथित पीएमसी बैंक घोटाले के सिलसिले में धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वधावन उसके बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं और अभी केईएम अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम