लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी के आरोपी को संक्रमण के डर से अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई उच्चतम न्यायालय मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई के लिये तैयार हो गया जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।

उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए कहा था कि हिरासत के दौरान कोविड-19 संक्रमित हो जाने की आशंका राहत देने का मान्य आधार हो सकता है। इस याचिका का उल्लेख अत्यावश्यक आधार पर सुनवाई के लिये सूचीबद्ध करने के उद्देश्य से न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ के समक्ष किया गया था जिसने कहा कि याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की तरफ से पेश हुए सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि उच्च न्यायालय ने 10 मई को यह आदेश सिर्फ कोविड-19 के आधार पर पारित किया था।

मेहता ने कहा, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक ठग को जनवरी 2022 तक अग्रिम जमानत देने का आदेश सिर्फ कोविड-19 के आधार पर दिया। यह ठग धोखाधड़ी के 100 से ज्यादा मामलों में आरोपी है।”

इस पर पीठ ने कहा, “हम इस पर अगले हफ्ते सुनवाई करेंगे।”

उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया कि गिरफ्तारी के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत को तीन जनवरी 2022 तक की सीमित अवधि के लिये बढ़ाया जाता है।

उच्च न्यायालय ने जमानत देते हुए यह शर्त भी लगाई थी कि याचिकाकर्ता पुलिस की जांच को बाधित नहीं करेगा और संबंधित निचली अदालत की इजाजत के बगैर देश छोड़कर नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग