लाइव न्यूज़ :

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह को तीन दिन की ईडी हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया।

एजेंसी ने अदालत से सिंह की हिरासत प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि उनसे मामले में आगे पूछताछ की जा सके।

सिंह को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्हें विशेष न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने पूर्व सांसद से पूछताछ के लिए ईडी के हिरासत के अनुरोध को स्वीकार लिया।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा ने अदालत को बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह के बयान में विरोधाभास मिले और वह जवाब देने से भी बच रहे थे।

मट्टा ने अदालत को बताया कि मामले में सहयोग के लिए दो अनुरोध पत्र दो देशों को भेजे गए थे और उनके जवाब का इंतजार है।

मट्टा ने पूछताछ के लिए 14 दिन हिरासत प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘सिंह जवाब देने से बच रहे थे और उनका रुख सहयोग वाला नहीं था। बैंक के विवरण से देखा जा सकता है कि उन्होंने कोष को अपनी कंपनियों में लगाया।’’

सिंह को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पीएमएलए के दो मामलों के संबंध में सितंबर 2019 में सिंह और उनसे जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी।

सिंह एल्केमिस्ट समूह के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने 2012 में पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वह समूह के चैयरमेन, एमिरेट्स और संस्थापक है। ईडी धनशोधन के दो मामले में उनके खिलाफ जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'