लाइव न्यूज़ :

अदालत ने धनशोधन मामले में राघव बहल की अर्जी पर ईडी से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मीडिया कारोबारी राघव बहल की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से शुक्रवार को जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ धनशोधन के एक मामले को रद्द करने का अनुरोध किया है। अदालत ने इस स्तर पर कोई अंतरिम संरक्षण आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ​​ने ईडी को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया, जिसमें जांच अधिकारी द्वारा याचिकाकर्ता को जारी नोटिस को भी चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पूछा, ‘‘क्या अदालत उच्चतम न्यायालय द्वारा (मूल अपराध से संबंधित मामले में) कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने जैसा आदेश देने पर विचार करेगी?’’

अदालत ने मामले को 27 जनवरी को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया और कहा कि अदालत इस पर विचार नहीं करेगी।

याचिकाकर्ता के खिलाफ ईडी का मामला आयकर (आई-टी) विभाग की शिकायत से उत्पन्न हुआ है और लंदन में एक ऐसी संपत्ति खरीदने के लिए धन के कथित शोधन से संबंधित है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।

आयकर विभाग ने याचिकाकर्ता के खिलाफ काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिनियम 2015 के तहत आकलन वर्ष 2018-2019 के लिए दाखिल रिटर्न में कथित अनियमितताओं के लिए कार्यवाही शुरू की थी।

रोहतगी ने कहा कि आकलन वर्ष 2018-19 के लिए पुन: दाखिल करने के बाद आयकर रिटर्न को अधिकारियों द्वारा मंजूरी दे दी गई है और इसलिए, धनशोधन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारत अधिक खबरें

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?