लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी ईडी के वारंट को रद्द करने से किया इनकार, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:12 IST

चोकसी ने दावा किया कि उसका इरादा धोखाधड़ी कर देश से भागने का नहीं था बल्कि वह इलाज कराने के लिए विदेश आया।

Open in App
ठळक मुद्देमेहुल चोकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी गैर जमानती वारंट को यहां की अदालत ने शनिवार को रद्द करने से इनकार कर दिया। चोकसी ने पिछले साल अदालत में याचिका दायर कर ईडी की ओर से जारी वारंट को रद्द करने की मांग की थी।

भगोड़े हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी गैर जमानती वारंट को यहां की अदालत ने शनिवार को रद्द करने से इनकार कर दिया। चोकसी ने पिछले साल अदालत में याचिका दायर कर ईडी की ओर से जारी वारंट को रद्द करने की मांग की थी।

धन शोधन निरोधी कानून के विशेष न्यायाधीश वीसी बारडे ने चोकसी को राहत देने से इनकार कर दिया। अपनी याचिका में चोकसी ने कहा था कि वह खराब सेहत और जान का खतरा होने की वजह से भारत की यात्रा नहीं कर सकता। चोकसी ने दावा किया कि उसका इरादा धोखाधड़ी कर देश से भागने का नहीं था बल्कि वह इलाज कराने के लिए विदेश आया।

अदालत अब ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगी जिसमें हाल में लागू कानून के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की गई है। चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने पर उसकी संपत्ति जब्त करने का रास्ता साफ हो जाएगा। विशेष अदालत ने शुक्रवार को चोकसी के भांजे और पीएनबी घोटाले में अन्य प्रमुख आरोपी नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था।

टॅग्स :मेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम