लाइव न्यूज़ :

न्यायालय अखिल भारतीय बार परीक्षा नियम, 2010 के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिये तैयार

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने अखिल भारतीय बार परीक्षा नियम, 2010 को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को केन्द्र और बार काउंसिल आफ इंडिया को नोटिस जारी किये। इन नियमों के तहत अदालतों में वकालत करने के इच्छुक प्रत्येक अधिवक्ता के लिये यह परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने इन नियमों को निरस्त करने के लिये ठाणे निवासी पार्थसारथी महेश सराफ की याचिका पर नोटिस जारी किये। पीठ ने इन नियमों पर रोक लगाने के आवेदन पर भी नोटिस जारी किये हैं और मामले को तीन सप्ताह बाद सूचीबद्ध किया है।

इस याचिका में कहा गया है कि बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा 2010 में बनाये गये इन नियमों से अधिवक्ता कानून का उल्लंघन होता है। याचिका में इन नियमों को मनमाना और गैरकानूनी बताते हुये कहा गया है कि बतौर अधिवक्ता पंजीकरण कराये जाने के बाद भी एक वकील को इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिये बाध्य किया जाता है।

याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत में इस मामले का फैसला होने तक बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा 24 जनवरी और 21 मार्च को आयोजित की जा रही परीक्षाओं पर अंतरिम रोक लगाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता वी के बीजू ने पीठ से कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया बगैर किसी कानूनी प्रावधान के ही इस साल परीक्षा करा रही है।

इस तरह की परीक्षा की किसी अनिवार्यता के बारे में बीसीआई के अधिकार पर सवाल उठाते हुये याचिका में अनुरोध किया गया है कि याचिकाकता को पहले से ही बतौर अधिवक्ता पंजीकृत होने के आधार पर वकालत करने की अनुमति प्रदान की जाये।

याचिका में इस साल की परीक्षा के लिये बीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति निरस्त करने का भी अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस