लाइव न्यूज़ :

अदालत ने रेमडेसिविर के साथ पकड़े गए चार व्यक्तियों को हिरासत में लेने के आदेश को रद्द किया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:53 IST

Open in App

गुजरात उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि जहां एक राजनीतिक दल द्वारा चैरिटी के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन के "अनधिकृत वितरण" को लेकर राज्य के अधिकारियों ने आंखें मूंद लीं, वहीं उन्होंने सड़क पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी, जो कोविड-19 दवा की कुछ शीशियों के साथ पकड़े गए थे। इसके साथ ही अदालत ने चार लोगों को हिरासत में लेने के आदेश को रद्द कर दिया। इन चार व्यक्तियों को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान कथित तौर पर इंजेक्शन की कुछ शीशियों के साथ पकड़ा गया था और राज्य सरकार ने कालाबाजारी के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की थी। उन्होंने इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय की अदालत ने इस साल अप्रैल में जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 दवा मुफ्त वितरित करने के लिए सूरत में पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित शिविरों का जिक्र किया। इस मामले को पहले ही उच्च न्यायालय में चुनौती दी चुकी है। कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिविर की कुछ शीशियों के साथ मिले चार व्यक्तियों के खिलाफ हिरासत में लेने के आदेश को रद्द करते हुए, उच्च न्यायालय ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी गतिविधियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा और कालाबाजारी के रूप में मानने में गलती की। गौरतलब है कि भरूच के जिलाधिकारी ने चार व्यक्तियों को कथित तौर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन रखने के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कालाबाजारी रोकथाम और आवश्यक वस्तु की आपूर्ति रखरखाव अधिनियम के तहत हिरासत में लेने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप