लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सौर पैनल घोटाला मामले में दो मुख्य आरोपियों की जमानत रद्द की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:56 IST

Open in App

कोझिकोड, 11 फरवरी केरल में कोझिकोड की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को करोड़ों रुपये के सौर पैनल घोटाला मामले में दो मुख्य आरोपियों सरिता एस नायर और बीजू राधाकृष्णन के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं होने पर उनकी जमानत रद्द कर दी।

अदालत ने दोनों आरोपियों को 25 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया। इस दिन अदालत मामले में फैसला सुनाएगी।

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निम्मी केके ने अपने आदेश में कहा कि अगर वे पेश होने में नाकाम रहते हैं तो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए।

अदालत को बृहस्पतिवार को इस मामले में फैसला सुनाना था। हालांकि, आरोपियों के पेश नहीं होने के चलते इसे टाल दिया गया।

कोझिकोड के निवासी अब्दुल मजीद ने कसाबा पुलिस थाने में वर्ष 2012 में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक, दोनों आरोपियों ने मजीद से उनके कार्यालय और आवास में सौर पैनल लगाने के साथ ही कंपनी की फ्रैंचाइजी देने के एवज में 42.70 लाख रुपये लिए थे।

शिकायत के मुताबिक, ना ही पैसे वापस किए गए और ना ही अनुबंध का पालन किया गया।

दोनों आरोपियों पर कई लोगों से सोलर पैनल की फ्रैंचाइजी देने और पैनल लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा