लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शहरी निकाय चुनाव के 3 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना जारी

By भारती द्विवेदी | Updated: October 20, 2018 09:26 IST

राज्य के 79 शहरी स्थानीय निकायों में से सिर्फ 52 में मतदान हुआ। घाटी के 27 नगर निकाय सीट पर या तो कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं था या सिर्फ एक उम्मीदवार होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। शनिवार को 52 नगर निकायों में पड़े मतों के लिए गिनती शुरू हो चुकी है। देर शाम शहरी निकाय चुनाव के रिजल्ट भी आ जाएंगे। चुनाव विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “संबंधित जिला मुख्यालयों में मतों की गिनती की सभी तैयारियां कर ली गई है। मतों की गिनती आज सुबह नौ बजे से शुरू हो चुकी है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 13 साल बाद शहरी निकाय चुनाव कराया गया है। राज्य के 79 शहरी स्थानीय निकायों में से सिर्फ 52 में मतदान हुआ। घाटी के 27 नगर निकाय सीट पर या तो कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं था या सिर्फ एक उम्मीदवार होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस बार राज्य में चार चरणों में वोटिंग हुई है। वोटिंग का पहला चरण आठ अक्टूबर को शुरू हुआ था और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को हुई थी।

शहरी निकाय चुनाव का राज्य की दो बड़ी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और पीडीपी ने स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया था। राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों ने आर्टिकल 35A का सहारा लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। वहीं आतंकी लगातार चुनाव को लेकर धमकी दे रहे हैं। जिसकी वजह से इस बार बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया