लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की वल्लभनगर, धरियावद विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 08:35 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना में कोविड-19 सम्बन्धी दिशा निर्देशों के साथ सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली व समारोह की अनुमति नहीं होगी।

वल्लभनगर (उदयपुर) से नौ और धरियावद (प्रतापगढ़) से सात यानी कुल 16 प्रत्याशियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ। वल्लभनगर में लगभग 71.72 प्रतिशत व धरियावद में लगभग 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

धरियावद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण ये उपचुनाव हुए। इन दोनों नेताओं का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'