लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना रविवार को

By भाषा | Updated: May 1, 2021 15:36 IST

Open in App

जयपुर, एक मई राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गिनती रविवार को होगी। मतगणना संबद्ध जिला मुख्यायालों पर होगी और नई व्यवस्थाओं के चलते चुनाव परिणाम आने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगने की संभावना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर उन्हीं लोगों को अनुमति मिल सकेगी, जिनके पास टीकाकरण प्रमाण पत्र होगा या जिनके पास आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होगी।

गुप्ता ने कहा कि मतगणना के दौरान भी दो मतगणना एजेंटों के बीच एक मतगणना एजेंट पीपीई किट में बिठाने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी हाल में संक्रमण का प्रसार न हो सके।

उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल में नियुक्त किए गए सभी कर्मचारी या अधिकारी मास्क, फेस शील्ड व दस्ताने पहने रहेंगे।

गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मतदान केंद्रों की संख्या करीब 40 प्रतिशत बढ़ाने, सभी ईवीएम मशीनों के मतदान केंद्रों पर लाने से पहले उन्हें रोगाणुमुक्त करने, मतगणना के बाद 5-5 वीवीपैट मशीनों से प्राप्त पर्चियों की ‘रैंडम’ गणना करने की वजह से मतगणना में अतिरिक्त समय लग सकता है।

उन्होंने कहा कि सुजानगढ़ में 30, सुहाड़ा में 28 और राजसमंद में 25 दौर में मतगणना कराई जाएगी।

गुप्ता ने कहा कि पूर्व में दोपहर तक मतगणना के नतीजे आ जाते थे लेकिन अब कोविड रोधी दिशा-निर्देशों के चलते देर शाम तक नतीजे आने की संभावना रहेगी।

गौरतलब है प्रदेश के राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा में 17 अप्रैल को हुए विधानसभा उपचुनाव में 60.37 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उपचुनाव में भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया जबकि कांग्रेस ने सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल,सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी व राजसमंद सीट पर तनसुख बोहरा को टिकट दिया।

राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 104 विधायक हैं जबकि भाजपा के 71, आरएलपी के तीन और माकपा तथा बीटीपी के दो-दो विधायक हैं। वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या 13 है। चार सीट रिक्त हैं जिनमें से तीन के लिए उपचुनाव हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos