लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं तो होगी जेल

By निखिल वर्मा | Updated: April 9, 2020 17:16 IST

दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मास्क को अनिवार्य किया जा चुका है. यानि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो फेस कवर (मास्क) या किसी कपड़े से जरूर मुंह ढक लें, नहीं तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का प्रसार संक्रमित लोगों के खांसने और छींकने से भी होता है, ऐसी स्थिति में बचाव के लिए मास्क बेहद जरूरी हैमहाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, यहां कोविड-19 के 668 केस आ चुके हैं

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार कड़े कदम उठाने से नहीं हिचक रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट (अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र) को पूरी तरह सील किए जाने के अलावा दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बाहर निकलते समय मास्कर नहीं पहनते हैं तो छह महीने की जेल हो सकती है। 

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस संबंध में आदेश जारी किया है। बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलकर आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 200 से 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश की अवहेलना) के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। 

देव ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी जगह, दफ्तर और कार्यशाला में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को मास्क पहनना होगा। आदेश के मुताबिक, ‘‘कोई व्यक्ति/अधिकारी बिना मास्क पहने बैठक में भाग नहीं लेगा। ये मास्क केमिस्ट के पास उपलब्ध मानक मास्क या घर में बने मास्क भी हो सकते हैं, जिन्हें अच्छी तरह धोकर और संक्रमण मुक्त करके पुन: इस्तेमाल में लाया जा सकता है।’’

मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर में मास्क पहनना अनिवार्य

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने को कहा कि मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इन शहरों में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने इन शहरों के निवासियों से आग्रह किया कि वे बिना मुंह ढके अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। गृह मंत्री ने एक वीडियो संदेश में यह अपील की। राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,297 मामले सामने आए हैं। बुधवार तक राज्य में इस बीमारी से 72 लोगों की मौत हो चुकी थी।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे