लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई के बाद अब ICSE ने रद्द की 1वीं बोर्ड की परीक्षा, 12वीं की परीक्षा पर आया ये अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2021 09:48 IST

ICSE ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। हालांकि 12वीं की परीक्षा अभी टली रहेंगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते मामले के कारण आईसीएसई ने 10वीं की परीक्षा रद्द कीइससे पहले पिछले हफ्ते 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया थाआईसीएसई के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षा बाद में ऑफलाइन ली जाएगी

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से सोमवार देर रात सर्कुलर जारी किया गया। 

वहीं 12वीं परीक्षा को लेकर पुराना आदेश लागू रहेगा। ICSE ने पिछले हफ्ते कहा था कि 12वीं की परीक्षा बाद में कराई जाएंगी। परीक्षा की तारीखों की घोषणा स्थिति को देखते हुए की जाएगी। ये परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। 

ICSE की ओर से कहा गया, 'देश में कोविड -19 महामारी की वर्तमान बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, ICSE (कक्षा X) 2021 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। पहले के 16 अप्रैल 2021 को दिए गए विकल्प अब वापस ले लिए गए हैं। हमारे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और भलाई ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को आईसीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया था। अब हालांकि 10वीं की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। 

आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होने वाली थीं। इससे पहले सीबीएसई ने भी अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थीं जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने का फैसला किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह