लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सदस्यों से की पीएम-केअर फंड में एक माह के वेतन देने की अपील

By अनुराग आनंद | Updated: March 29, 2020 18:04 IST

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आग्रह किया वे वर्ष 2020-21 के लिए अपनी सांसद निधि में से कम से कम 1 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा नियत कोष में देने के लिए अपनी स्वीकृति इंगित करें.

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति ने देशवासियों से भी अपील की कि वे आपदा प्रबंधन क्षमता को और सुदृढ़ करने के लिए पीएम-केयर फंड में उदारतापूर्वक योगदान दें.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने #COVID19 से लड़ने के लिए  पीएम-केअर फंड में रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा एक दिन के वेतन के योगदान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के सांसदों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए केंद्न सरकार की ओर से स्थापित पीएमकेयर फंड में अपनी निधि से एक करोड़ रुपए का योगदान करें.

इस संदर्भ में सांसदों को लिखे अपने पत्र में उपराष्ट्रपति ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण से पैदा हुए इस संकट से निपटने के लिए, सरकार, निजी क्षेत्र तथा नागरिकों द्वारा इस संक्रमण के विरुद्ध अनेक कदम उठाए गए हैं जिसके लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय, मानव संसाधनों और साजो समान की आवश्यकता होगी जिसके लिए भारत सरकार विभिन्न तरीकों से जरूरी वित्तीय संसाधन एकत्र कर रही है जिससे केंद्र, राज्य तथा जिला स्तर तक पर्याप्त संसाधनों को उपलब्ध कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि इस दिशा में सांसदों की तत्परता भारत सरकार द्वारा इस संक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण योगदान होगा. उपराष्ट्रपति ने आग्रह किया वे वर्ष 2020-21 के लिए अपनी सांसद निधि में से कम से कम 1 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा नियत कोष में देने के लिए अपनी स्वीकृति इंगित करें.

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से संबद्ध नियमों में एक बार के लिए आवश्यक विशेष प्रावधान किए गए हैं. उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से भी अपील की कि वे आपदा प्रबंधन क्षमता को और सुदृढ़ करने के लिए पीएम-केयर फंड में उदारतापूर्वक योगदान दें.

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने #COVID19 से लड़ने के लिए  पीएम-केअर फंड में रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा एक दिन के वेतन के योगदान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कर्मचारियों का योगदान स्वैच्छिक हैं जो लोग योगदान करने के इच्छुक नहीं हैं ऐसे लोगों को छूट दी जाएगी.

बता दें कि सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत कोष में दान करने का फैसला किया है जो कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपये होगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अलग से घोषणा की कि वह एक महीने का वेतन कोष में दान करेंगे. मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए ‘‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’’ (पीएम केयर्स फंड) स्थापना की घोषणा की थी.’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीभारत के उपराष्ट्रपतिराजनाथ सिंहएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?