लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का टीका 'कोवैक्सीन' किसे लगवाने से बचना चाहिए, भारत बायोटेक ने बताया, इस लिस्ट में कहीं आप भी तो नहीं!

By विनीत कुमार | Updated: January 19, 2021 13:17 IST

भारत में कोरोना वायरस का टीका लगाया जा रहा है और अभी तक किसी बड़े साइडइफेक्ट्स की खबर नहीं आई है। हालांकि, भारत बायोटेक ने एहतियात के तौर पर बताया है कि किन लोगों को 'कोवैक्सीन' लेने से अभी बचना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में साढे़ तीन लाख से अधिक लोगों को तीन दिन में दिया जा चुका है कोरोना वायरस का टीकाभारत बायोटेक ने कुछ गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि कैसे लोगों को टीका लगवाने से अभी बचना चाहिएअगर आपको कोई एलर्जी है, बुखार है, या फिर प्रेग्नेंट हैं तो कोवैक्सीन लगवाने से बचने की सलाह

भारत में कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत हो चुकी है और पिछले तीन दिनों में ही करीब साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और सीरम इंस्टट्यूट के 'कोविशील्ड' को मंजूरी दी है। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि फिलहाल इन दोनों वैक्सीन को लेकर किसी अप्रिय घटना या बड़े साइडइफेक्ट्स की खबर नहीं आई है।

इन सबके बीच भारत बायोटेक ने कुछ गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि किस तरह के लोगों को उसकी कोरोना वैक्सीन अभी नहीं लेनी चाहिए। भारत बायोटेक ने अपनी वेबसाइट पर एक फैक्ट शीट जारी कर ये बताया कि वैक्सीन लगावाने से पहले लोगों को किन-किन चीजों की जानकारी सही-सही देनी चाहिए।

भारत बायोटेक ने बताया- किसे नहीं लेना है कोवैक्सीन

भारत बायोटेक के अनुसार वैक्सीन लगवाने वाले को कुछ बातों की जानकारी जरूर वैक्सीन लगाने से पहले देनी चाहिए। साथ ही अगर कुछ खास परेशानी उन्हें है तो ये वैक्सीन उन्हें नहीं लगानी चाहिए।

फैक्ट शीट में कहा गया है- अगर आपको कोई एलर्जी है, बुखार है, आपका खून पतला है या फिर खून बहने संबंधित कोई परेशानी है तो आपको ये वैक्सीन नहीं लेने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा आप अगर लगातार कोई दवा खा रहे हैं जो आपको इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है, या आप प्रेग्नेंट हैं या फिर स्तनपान करा रहे हैं तो भी आपको ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए।

भारत में अब तक 3.81 लाख लोगों को लगी है कोरोना वैक्सीन

भारत में सोमवार शाम पांच बजे तक यानी तीन दिनों में 3.81 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोरना वैक्सीन दी जा चुकी है। इसमें अभी तक 580 लोगों में कुछ साइडइफेक्ट्स नजर आए हैं।

सोमवार को कुल 1,48,266 लोगों को टीका लगा। इसमें बिहार से 8656, असम से 1822 और सबसे अधिक कर्नाटक से 36,888 लोगों को टीका लगाया गया।

इसके अलावा ओडिशा में 22,579 सहित केरल में 7070 और मध्य प्रदेश में भी 6665 लोगों को टीका लगाया गया। दिल्ली में टीका लगवाने वालों की संख्या 311 थी। साथ ही तमिलनाडु में 7628 और तेलंगाना में 10352 लोगों को टीका लगाया गया। पश्चिम बंगाल में 11588 लोगों को टीका लगा।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोवाक्सिनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल