लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Vaccination: 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने तय समय सीमा के अंदर दूसरी खुराक नहीं ली, आरटीआई में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2021 17:37 IST

Coronavirus Vaccination:  कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीके की दो खुराक काफी प्रभावी हैं। पहले भारत में पता चला और अब ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन में भी इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अध्ययन में पाया है।फाइजर/बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके नए संक्रमण से बेहतर सुरक्षा देते हैं।ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके का उत्पादन भारत में कोविशील्ड के रूप में हो रहा है।

Coronavirus Vaccination: देश भर में 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने तय समय सीमा के अंदर कोविड टीकों -कोविशील्ड और कोवैक्सीन - की दूसरी खुराक नहीं ली है।

सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गये सवाल में यह जानकारी दी है। कोविन पोर्टल पर मौजूद सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर तक 44,22,85,854 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,59,07,443 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

कार्यकर्ता रमन शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सरकार से यह जानना चाहा था कि देश में ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने कोविशील्ड अथवा कोवैक्सीन की पहली खुराक ले ली है लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीरत दूसरी खुराक नहीं ली है।

इस सवाल के जवाब में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के कोविड-19 टीका प्रशासन प्रकोष्ठ ने कहा कि इसने कोविशील्ड की दूसरी खुराक 84-112 दिन के भीतर जबकि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक 28-42 दिन के भीतर लेने की सिफारिश की है।

जवाब में कहा गया है कि टीके की पहली खुराक लेने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के अंदर कोविशील्ड की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोगों की संख्या 17 अगस्त 2021 तक कोविन पोर्टल के अनुसार 3,40,72,993 है।

इसमें यह भी कहा गया है कि कोविन पोर्टल के अनुसार 17 अगस्त तक निर्धारित समय सीमा के भीतर कोवैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लेागों की संख्या 46,78,406 है । इसमे कहा गया है, ‘टीकों की पहली खुराक ले चुके लाभार्थियों को तय समय सीमा के अंदर दुसरी खुराक लेने के लिये अनुशंसा की जा चुकी है।’ इसमें यह भी कहा गया है कि एक ही टीके की दोनों खुराक अनिवार्य है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनकोविशील्‍डभारत सरकारस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील