Coronavirus Taja Update: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना के 7 मरीज ठीक, कुल 10 स्वस्थ

By पल्लवी कुमारी | Published: March 14, 2020 12:50 PM2020-03-14T12:50:06+5:302020-03-14T12:50:06+5:30

कोरोना वायरस से संक्रमित 83 लोगों के संपर्क में आए कुल 4,000 लोगों को पूरे देश में गहन निगरानी में रखा गया है जबकि समूचे देश में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है।

Coronavirus update: ten patients recover , but total cases now at 83 | Coronavirus Taja Update: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना के 7 मरीज ठीक, कुल 10 स्वस्थ

तस्वीर स्त्रोत- ANI

Highlightsकर्नाटक में मंगलवार को हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है। भारत ने अब तक विभिन्न देशों से 1,031 लोगों को निकाला है। इनमें 48 देशों के नागरिक शामिल है।

नई दिल्लीभारत में कोरोना वायरस से अब-तक 10 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सात मरीज ठीक हुए हैं। बाकी केरल के तीन मरीज पहले ही ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब-तक संक्रमण के अब तक 83 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक ‘‘स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति उत्पन्न नहीं ’’ हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि केरल से तीन रोगियों के अलावा (जिन्हें स्वस्थ होने के बाद पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी), कोरोना वायरस से संक्रमित सात और रोगियों को ठीक कर दिया गया है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संक्रमित 83 लोगों में 16 इतालवी और एक कनाडियाई शामिल है। 

उन्होंने केंद्र द्वारा महामारी रोग अधिनियम लागू किये जाने के विषय पर कहा, ‘‘यह स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति नहीं है।’’ देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत, दिल्ली में 68 वर्षीय एक महिला की हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार की इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) की वजह से हुई है। हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। देश में इस संक्रमण से हुई यह दूसरी मौत है। 

Web Title: Coronavirus update: ten patients recover , but total cases now at 83

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे