लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के 3600 से ज्यादा मामले

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2020 09:06 IST

Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस से अब तक 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की जान कोरोना से गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के पिछले 24 घंटे में 3604 मामले आए सामने, 87 लोगों की मौतदेश में कोरोना से कुल मृतकों की संख्या 2293 हो गई है, कुल संक्रमण के मामले 70 हजार के पार

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार अब तक देश में 70756 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 46008 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2293 हो गई है जबकि 22454 मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं।

राहत की बात ये है कि भारत में कल के मुकाबले आज पिछले 24 घंट में कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3604 मामले आए हैं जबकि इसी अवधि में 87 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 4000 से ज्यादा मामले आये थे।

इस बीच बता दें कि लॉकडाउन को कुछ रियायतों के साथ बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हाल के दिनों में उछाल आया है। साथ ही सरकार पर अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए लॉकडाउन में ढील का दबाव भी बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी संबंध में सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगा।

इस समय देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। आखिरी अपडेट के अनुसार यहां 23401 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में मंगलवार तक 1230 नए कोरोना मामले सामने आए। वहीं, राज्य में मृतकों की संख्या भी बढ़कर 868 हो गई है। दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां अब तक 513 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8541 है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया