लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में 15 साल के एक किशोर सहित तीन और लोगों की मौत, 12 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 2, 2020 11:28 IST

जयपुर में 55 वर्षीय तथा जोधपुर में 67 साल के एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। वहीं, 15 साल के एक किशोर की भी जान चली गई। उसे जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में शुक्रवार को आए कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले, तीन की मौतराजस्थान में अब तक कुल 65 मौत, अकेले जयपुर में 36 लोगों की जान गई

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी और इसमें 15 साल का एक किशोर भी शामिल है। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हो गयी है। इस बीच 12 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2,678 हो गयी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया।

जयपुर में 55 वर्षीय तथा जोधपुर में 67 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी है। अकेले जयपुर में 36 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले आए जिनमें जयपुर में पांच, जोधपुर में दो, धौलपुर में दो व अजमेर, चितौड़गढ़ तथा कोटा में आया एक-एक नया मामले भी शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे