लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार, 24 घंटों में 1,211 नए मामले, 31 की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 14, 2020 08:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की, जिसकी अवधि आज (14 अप्रैल) खत्म हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 मौतें हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज (14 अप्रैल) के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के 10,363 केस हो गए हैं। 339 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,363 हो गई है। इसमें इसमें 8,988 एक्टिव मामले हैं। 1035 ठीक डिस्चार्ज / विस्थापित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 मौतें हुई हैं।  कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू 21 दिन के लॉकडाउन के अंतिम दिन मंगलवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही दे चुके हैं लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के सीएम के साथ व्यापक तौर पर हुई चर्चा के बाद लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिखी थी। इस बीच, यह उम्मीद बढ़ी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रमवार तरीके से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक विस्तार देने की आधिकारिक घोषणा की। इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत