लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 2.58 लाख नए केस, 385 मरीजों की मौत, ओमीक्रोन मामले 8 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: January 17, 2022 09:31 IST

Coronavirus: भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले 8000 के पार हो गए हैं। वहीं कल के मुकाबले नए कोरोना मामलों की संख्या में 5 प्रतिशत की कमी है। 24 घंटे में कोरोना से 385 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 24 घंटे में 2,58,089 नए कोरोना मरीज मिले हैं, 385 लोगों की हुई मौत।दैनिक संक्रमण दर कल के 16.28 प्रतिशत से ज्यादा होकर 19.65 प्रतिशत हो गया है।देश के 29 राज्यों से अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट के अब तक 8200 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2,58,089  नए कोरोना मरीज मिले हैं। कल के मुकाबले ये 5 प्रतिशत कम है। वहीं 385 लोगों की मौत भी इस अवधि में कोरोना की वजह से हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 451 हो गई है। 

संक्रमण दर बढ़ा, ओमीक्रोन मामले 8 हजार के पार

इन सबके बीच संक्रमण दर बढ़ा है। दैनिक संक्रमण दर कल के 16.28 प्रतिशत से ऊपर चढ़कर 19.65 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 14.41 प्रतिशत है। वहीं ओमीक्रोन के मामले 8 हजार के पार हो गए हैं। देश के 29 राज्यों से अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट के कुल 8209 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन की कुल 157.20 डोज अभी तक देश में दी जा चुकी है।

देश में एक्टिव मामले 16 लाख के पार

इन सबके बीच संक्रमण दर बढ़ा है। संक्रमण दर कल के 16.28 प्रतिशत से ऊपर चढ़कर 19.65 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 14.41 प्रतिशत है। वहीं ओमीक्रोन के मामले 8 हजार के पार हो गए हैं। देश के 29 राज्यों से अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट के कुल 8209 मामले सामने आ चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन की कुल 157.20 डोज अभी तक देश में दी जा चुकी है। कल 39 लाख 46 हजार 348 डोज लगाई गई। वहीं, 13 लाख 13 हजार 444 कोरोना सैंपल के टेस्ट भी रविवार को किए गए।

R-value में कमी से राहत के संकेत

देश में आर-वैल्यू में कमी दर्ज की गई है। यह अब 7 जनवरी के 13 जनवरी के बीच कम होकर 2.2 रह गया है। आर-वैल्यू दरअसल ये संकेत देता है कि कोविड-19 कितनी तेजी से फैल रहा है। ताजा संकेत बताते हैं कि इसके प्रसार की गति में अब कमी आई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम