लाइव न्यूज़ :

कोरोना अपडेट: भारत में एक्टिव केस 49 हजार के पार हुए, पिछले 24 घंटे में मिले कोविड-19 के 11109 नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2023 10:14 IST

भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में 11 हजार से अधिक नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 घंटे में कोरोना संक्रमण 11,109 नए मामले सामने आए, 29 लोगों की मौत।ताजा आंकड़े के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या देश में बढ़कर 49622 हो गई है। भारत में अभी कोरोना से ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत है, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 11,109 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस या उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 49622 हो गई है। यह लगातार पांचवां दिन है जब देश में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आए हैं। इससे पहले गुरुवार को 10,158 कोरोना केस सामने आए थे। वहीं बुधवार को 7830 केस मिले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर अब 44216583 हो गई है। रिकवरी रेट अभी देश में 98.71 प्रतिशत है। वहीं 29 और मौतों से देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,064 हो चुकी है। देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.19 प्रतिशत है। देश में कल 2 लाख 21 हजार 725 कोरोना टेस्ट किए गए।

कोविड मामलों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि के बीच चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि वायरस का नया XBB.1.16 वैरिएंट ताजा बढ़ रहे केसों के पीछे की अहम वजह हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार घबराने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों को कोविड से बचने के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। साथ ही टीके के बूस्टर शॉट्स भी ले लेने चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर