लाइव न्यूज़ :

Corona Update In India: भारत में 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 5611 नए मामले, 140 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 20, 2020 09:17 IST

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल पिछले 24 घंटे में आया है। वहीं, 140 लोगों की मौत भी इस अवधि में हुई है। भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 106750 हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण से अब तक 3303 लोगों की मौत हो चुकी हैस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 61149 है

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 106750 हो गये हैं। साथ ही देश में अब तक कोरोना से 3303 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में बुधवार सुबह ताजा अपडेट दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 61149 है जबकि 42297 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में ही 5611 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 140 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि भारत में प्रति लाख आबादी पर कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7.1 है, जबकि वैश्विक आंकड़ा प्रति एक लाख की आबादी पर 60 मामलों का है। साथ ही भारत में संक्रमण के मामले 64 दिन में 100 से एक लाख तक पहुंचे, जो अमेरिका और स्पेन जैसे देशों की तुलना में दुगुने से अधिक समय है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डोमीटर्स के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों को 100 से एक लाख तक पहुंचने में 25 दिन लगे, जबकि स्पेन को 30 दिन, जर्मनी को 35 दिन, इटली को 36 दिन, फ्रांस को 39 दिन और ब्रिटेन को 100 से एक लाख तक पहुंचने में 42 दिन लगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील