लाइव न्यूज़ :

भारत में पिछले साल मई के बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, 24 घंटे में मिले 6990 केस

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2021 10:47 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के मामलों में कमी जारी है। पिछले 24 घंटे में 6990 नए केस देश में मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी एक लाख से कुछ ऊपर रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 6990 नए मामले, 551 दिन में सबसे कम दैनिक केस।देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं।दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत है, पिछले 57 दिन से ये दो प्रतिशत से कम है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रॉन' के डर के बीच भारत में राहत की खबर है। देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 6990 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले साल मई के बाद सबसे कम नए मामले हैं। वही, सोमवार को 190 लोगों की भी मौत देश में कोरोना से हो गई।

ताजा अपडेट के बाद देश में कुल केस की संख्या अब तीन करोड़ 45 लाख 80 हजार 832 हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 68 हजार 790 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी बुलेटिन के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 10,116 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे भारत में रिकवरी रेट बढ़कर अब 98.35 प्रतिशत पहुंच गया है। ये पिछले साल मार्च के बाद सबसे अधिक है। वहीं देश में एक्टिव केस घटकर 1,00,543 रह गए हैं। ये 546 दिन में सबसे कम है।

देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 155 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो पिछले 57 दिन से दो प्रतिशत से कम है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है, जो पिछले 16 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,40,18,299 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है। वहीं, अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 123.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"