लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 24 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 1000 से ज्यादा की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 14, 2020 09:51 IST

Coronavirus Update: भारत मे कोरोना संक्रमण के मामले अब 24 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 48 हजार से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से अब तक 48 हजार से अधिक लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 1007 लोगों की जानभारत में अब तक 17 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं कोरोना महामारी से ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 24 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही देश में 64,553 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 1007 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना की चपेट में अब तक 24,61,191 लोग आ चुक हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा भी 48 हजार के पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अभी 6,61,595 एक्टिव मरीज हैं। वहीं,  17,51,556 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि देश में 13 अगस्त तक 2,76,94,416 सैंपल की जांच हुई है। इसमें केवल 13 अगस्त को ही 8 लाख से अधिक 8,48,728 टेस्ट हुए। 

इस बीच स्वास्थय मंत्री ने भरोसा जताया है कि कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'एक भी ऐसा दिन नहीं हुआ जब रिकवरी रेट पिछले दिन के मुकाबले बेहतर नहीं रहा और मृत्यु दर पिछले दिन से कम नहीं हुई। कोविड के खिलाफ लोगों ने और कोविड वॉरियर्स ने मजबूती से लड़ाई लड़ी और हम जल्द ही जीत हासिल कर लेंगे।'

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लोगों के ठीक होने की दर सुधरकर 71.17 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील