लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 46,964 नए मामले आए सामने, 470 लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: November 1, 2020 11:18 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़कर 81.84 लाख से अधिक हो गए है। वहीं, देश में लोगों के कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हुई, अब तक 74.91 लाख से अधिक हुए ठीकभारत में पिछले 24 घंटे में 470 लोगों की गई जान, अब तक कुल 1,22,111 लोगों की हो चुकी है मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 81,84,082 हो गई, जिनमें से 74.91 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 470 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,111 हो गई है। देश में अब तक 74,91,513 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर 1.49 प्रतिशत है। भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,70,458 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई। पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के जिन 470 मरीजों की मौत हुई उनमें से 74 महाराष्ट्र, 63 छत्तीसगढ़, 57 पश्चिम बंगाल, 41 दिल्ली और 31 तमिलनाडु के थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया