लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के मामलों में एक दिन में सबसे बड़ा उछाल, 5242 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 157 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2020 09:30 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण के 5242 मामले भी सामने आये हैं। ये सबसे तेज उछाल है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख के करीब पहुंच, एक दिन में 5000 से ज्यादा केसस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या 96169 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 56316 है जबकि 36823 मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, अब तक 3029 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामले में सबसे तेजी से उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5242 मामले सामने आये हैं। भारत में ये अब तक का सबसे तेज उछाल है। वहीं, इस अवधि में 157 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले रविवार के अपडेट के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के 4900 से ज्यादा मामले कोरोना के सामने आए थे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 33053 है जबकि 1198 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात में कोरोना से 659 लोगों की जान गई हैं। यहां संक्रमण के कुल 11379 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में 248 मौत हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 10054 संक्रमण के मामले आए हैं।

बता दें कि देश में लागू लॉकडाउन को 31 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। इस दौरान निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर राज्यों की परस्पर सहमति से अंतरराज्यीय बस सेवाओं की इजाजत दी गई है।  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी नये दिशानिर्देशों में आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए 31 मई तक और रियायतें दी गयी हैं, जिनमें मॉल को छोड़ कर बाजारों में नाई की दुकानों, सैलून और स्पा समेत अन्य दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने की अनुमति दी गयी है। ई-कॉमर्स कंपनियों को भी सभी वस्तुओं की घरों तक आपूर्ति की अनुमति दे दी गयी है, जिनमें वे वस्तुएं भी शामिल हैं जो आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आतीं। हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा कि रात में कर्फ्यू जारी रहेगा, जिसका मतलब है कि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक गैर-जरूरी यात्राएं प्रतिबंधित रहेंगी और अधिकारी इनका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है