लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक हजार के पार, पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ा उछाल

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2020 08:56 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के अनुसार भारत में कोरोना से अब तक 1007 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1897 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1897 नए मामले, 73 लोगों की मौतभारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 22629 है, 7695 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी ताजा अपडेट के अनुसार अब तक 1007 लोग भारत में कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की तादाद 31,332 हो गई है।

एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या देश में 22629 है जबकि 7695 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1897 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 73 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में ये मृत्यु के मामले में सबसे बड़ा उछाल है। इस बीमारी से मरीजों के ठीक होने की दर भारत में अभी 24.56 है और ये राहत की बात है। पिछले कुछ दिनों में लगातार इस दर में सुधार होता नजर आया है। 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा था कि पिछले सात दिन में देश के 80 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और पिछले 14 दिन में 47 जिलों में संक्रमण के किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, सप्ताह की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत दिए थे कि लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी बढ़ाया जा सकता है। भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। वहां 10 हजार के करीब संक्रमण के मामले आ चुके हैं। वहीं, गुजरात और दिल्ली में 3000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हैं।

वहीं, पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है और इससे मरने वाले लोगों की संख्या 59,000 के करीब पहुंच गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सनरेंद्र मोदीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी