लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: लॉकडाउन में थमा भारत में कोविड-19 संक्रमण का दर, 24 घंटे में आए 1007 नए मामले

By निखिल वर्मा | Updated: April 17, 2020 16:57 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 1007 मामले आए हैं जबकि 23 लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने का अनुपात, अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में 80 फीसदी कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं.कोरोना के मामले दोगुने होने की दर पिछले 7 दिनों में कम हुई, इसके ग्रोथ रेट में भी 40 फीसदी की कमी हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में लॉकडाउन से पहले करीब तीन दिनों में कोविड-19 के केस दोगुने हो रहे थे जबकि पिछले सात दिनों के डेटा के आधार पर यह आंकड़ा 6.2 दिन हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में 13 फीसदी कोरोना मरीजों को ठीक किया चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में 19 राज्यों में कोविड-19 के संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम है। इसमें केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम और त्रिपुरा शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, राज्यों को पांच लाख ‘रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट’ वितरित किए जा रहे हैं। मई तक दस लाख किट देने की योजना है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगने के लिए अब तक 3,19,400 लोगों की जांच हुई है और 28,340 जांच गुरुवार को हुई है। इसके अलावा भारत में कोरोना वायरस के इलाज के लिए 1,919 अस्पतालों में 1.73 लाख आइसोलेशन बेड और 21,800 आईसीयू बिस्तर तैयार हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

भारत में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार (17 अप्रैल) को देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13387 हो गई है जबकि कोविड-19 से संक्रमित 437 लोगों ने दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 11201 लोग संक्रमित हैं, 1748 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

कोरोना वायरस संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 1007 नए मामले सामने आए हैं जबकि 23 और लोगों का निधन हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव