लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कल से अब तक 991 कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, देश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 14378

By अनुराग आनंद | Updated: April 18, 2020 16:40 IST

लॉकडाउन की वजह से देश के 22 जिलों में जहां कोरोना संक्रमण के मामले आए थे वहां पिछले 14 दिनों में एक भी संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे12 राज्यों के 22 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई केस नहीं आया है।देश में कोरोना से मृत्युदर 3.3 प्रतिशत रही है।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच खबर है कि कल से अब तक 991 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14378 हुई। इसके साथ ही संक्रमण की वजह से देश में मरने वाले लोगों की संख्या 480 हो गई है। अच्छी बात यह है कि देश में करीब 1992 लोग संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर लौटे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के 23 राज्यों में जमात के कार्यक्रम की वजह से कोरोना के मरीज बढ़े। दिल्ली में 63 फीसदी मरीज इसी कार्यक्रम से जुड़े हैं। 

हमारे देश में कोरोना मरीजों के मृत्यु दर लगभग 3.3% है। एक आयु-वार विश्लेषण आपको बताएगा कि 0-45 वर्ष के आयु वर्ग में 14.4% मौतें हुई हैं। 45-60 साल के बीच यह 10.3 % है, 60- 75 साल के बीच यह आंकड़ा 33.1% है और 75 साल व इससे ऊपर 42.2% लोग संक्रमण की वजह से मरे हैं। इससे साफ है कि बुजुर्गों के लिए यह बीमारी एक अभिशाप की तरह है। 

इसके साथ ही बता दें कि देश के दर्जनों राज्यों के 45  जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई केस नहीं आया है। ये सभी वो जिले हैं जहां कोरोना संक्रमण के मामले 14 दिनों पहले सामने आए थे। लेकिन, लॉकडाउन की कड़ाई से पालन की वजह से संक्रमण पर यहां काबू पाया गया है। 

 

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश के 23 राज्यों के 47 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि कुल 14378 कोरोना संक्रमण के मामलों में से 4291 (29.8%) मामले निज़ामुद्दीन मरकज़ से जुड़े लोगों के ही हैं। 

तमिलनाडू  राज्य में कोरोना के कुल मामले में से करीब 84% मामले मरकज से जुड़े हैं। इसी तरह दिल्ली के कुल मामलों में से 63% मामले, तेलंगाना के कुल संक्रमण के मामलों में से  79% मामले, UP में 59% मामले और आंध्र प्रदेश में 61% मामले मरकज व तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं।  इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण