लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 941 मामले आए सामने, 37 लोगों की हुई मौत

By सुमित राय | Updated: April 16, 2020 17:10 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में 941 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या 12380 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटे में देश में 37 लोगों की मौत हुई है।देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 414 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में 941 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से संकर्मित लोगों की संख्या 12380 हो गई है। कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटे में देश में 37 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 414 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया, "पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए हैं और 37 नई मौतें दर्ज हुईं। इसके बाद देशभर में अब तक 12380 लोगों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है और 414 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1488 लोग ठीक भी हुए हैं।"

इसके अलावा लव अग्रवाल ने बताया, "देश के 325 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।" उन्होंने कहा, "उद्योगों को चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है।"

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हैं कोरोना वायरस के मामले

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मालमे महाराष्ट्र में सामने आए हैं और राज्य में अब तक 2916 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से 187 लोगों की जान गई है, जबकि 295 लोग ठीक भी हुए हैं।

दुनियाभर में करीब 21 लाख लोग हो चुके हैं संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20.96 लाख पहुंच गई है और 1.35 लाख लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है। दुनियाभर में अब तक 5.23 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया