लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना से 418 मरीजों की मौत, 18522 नए मामले आए सामने

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 30, 2020 10:08 IST

Coronavirus: भारत में अब 1,047 प्रयोगशालाएं हैं जिनमें से 760 सरकारी और 287 निजी प्रयोगशालाएं हैं। रविवार से 11 और प्रयोगशालाएं जांच के काम में जुड़ गई हैं जिनका संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 418 मौतें हुईं। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5 लाख, 66 हजार, 840 पहुंच गई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाख कोशिशों को बावजूद भी लगातार संक्रमण फैल रहा है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 418 मौतें हुईं और 18,522 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई है। यह लगातार सातवां दिन हैं जब कोरोना वायरस संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार (30 जून) की सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5 लाख, 66 हजार, 840 पहुंच गई है। इनमें से 2 लाख, 15 हजार, 125 मामले सक्रिय है। वहीं, 3 लाख, 34 हजार, 822 मरीज ठीक हो चुके हैं। साथ ही साथ अभी तक 16 हजार, 893 मौतें हुई हैं। मामलों में वृद्धि होने के चलते महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मणिपुर की तरह ही नगालैंड ने भी लॉकडाउन को 30 जून से आगे विस्तार देने की घोषणा की। महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा ऐसे उन राज्यों में से हैं जो कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के साथ मिलकर सरकार द्वार बीमारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए उठाए गए क्रमिक और सक्रिय कदमों का उत्साहजनक परिणाम मिला है। 

83 लाख से अधिक सैंपल हुए टेस्टः आईसीएमआर

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 जून तक 83,98,362 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 1,70,560 लोगों की रविवार को जांच की गई थी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद (एनबीटीसी) ने नए दिशानिर्देशों में कहा कि कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीज का खून उसके अस्पताल से छुट्टी होने या घर पर पृथक-वास के पूरा होने के 28 दिन बाद लिया जा सकता है। यह रक्त संचरण के लिये एनबीटीसी द्वारा जारी दूसरा अंतरिम राष्ट्रीय दिशानिर्देश है। इससे पहले उसने मार्च में एक दिशानिर्देश जारी किया था। 

'अनलॉक-2' के लिए दिशा-निर्देश जारी

वहीं, केंद्र सरकार ने सोमवार रात 'अनलॉक-2' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर तथा जिम अभी बंद रहेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन में ढील देने के क्रम में पूर्व में ‘अनलॉक-1’ के तहत कुछ ढील दी गई थीं और अब सरकार ने 'अनलॉक-2' की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'अनलॉक-2' के तहत व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जो 30 जून को 'अनलॉक-1' के पूरा होने के बाद बुधवार एक जुलाई से लागू होंगे। 

'अनलॉक-2' के दौरान क्या रहेगा बंद और खुला

नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। इनमें कहा गया कि मेट्रो रेल, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसे अन्य स्थल भी बंद रहेंगे। इसी तरह सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े कार्यक्रमों को अभी मंजूरी नहीं मिलेगी। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों (वंदे भारत मिशन के तहत), जो अभी सीमित रूप में जारी हैं, का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। दिशा-निर्देश जारी होने से पहले, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने बिना और रियायत दिये लॉकडाउन की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया