लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा, मिलेगा 50 लाख रुपये का बीमा कवर

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2020 10:47 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और मीडिया के लोगों के सामने कोविड-19 से बचे रहने की बड़ी चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में पुलिसकर्मियों को 50 लाख रुपये का मिलेगा बीमा कवरयोगी आदित्यनाथ सरकार जल्द कर सकती है आधिकारिक घोषणा

कोरोना वायरस संक्रमण के पूरे देश में खतरे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों के लिए इंश्योरेंस की घोषणा की है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यूपी सरकार ने राज्य के कोविड-19 के खतरे को देखते हुए पुलिसकर्मियों को 50 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। अवस्थी ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा- मुख्यमंत्री कार्यालय जल्द ही इस संबंध में एक लिखित आदेश जारी करेगा।

साथ ही अवस्थी ने मीडिया के लोगों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिए और कहा कि अगर कोई भी मास्क उपयोग नहीं करता हुआ दिखा तो उसे रोका जाएगा। साथ ही एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने कोविड-19 को लेकर अफवाहे फैलाने और सोशल मीडिया पर गलत सूचना प्रसारित करने को लेकर भी आगाह किया।

इससे पहले पंजाब सरकार पुलिसकर्मियों और सफाई के काम में लगे लोगों के लिए 50 लाख बीमा कवर देने की घोषणा कर चुकी है। बता दें कि यूपी में अभी तक कोरोना संक्रमण के 305 मामले सामने आए हैं। इसमें 21 पूरी तरह बीमारी से ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?