लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव कोरोना से संक्रमित, सपा ने ट्वीट कर कहा-कोविड लक्षण नहीं, डॉक्टर की निगरानी में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 14, 2020 21:51 IST

मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव कुछ दिन पहले ही मेदांता में भर्ती हुए थे। उनकी स्थिति अब वह पहले से काफी बेहतर है।मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लखनऊः पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सपा ने बुधवार रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों की देखरेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना का एक भी लक्षण नहीं है।'' ऐसी भी खबर आ रही है कि उनकी पत्नी साधना भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी साधना गुप्ता की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि मुलायाम सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

मुलायम सिंह यादव कुछ दिन पहले ही मेदांता में भर्ती हुए थे। उनकी स्थिति अब वह पहले से काफी बेहतर है। हालांकि अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। यादव (80) को मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिलहाल उनको डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। सामाजवादी पार्टी की ओर से भी उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है। पार्टी के आधिकारी ट्विटर हेंडल पर बताया गया है कि फिलहाल उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं।

यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड के 2778 मामले सामने आए हैं और 3736 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4,01,306 है। रिकवरी रेट लगभग 90.24% है। सक्रिय मामले 36,898 है। कल प्रदेश में 1,62,473 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,23,55,046 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियासमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है