लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से दो और मौत, मृतकों की संख्या हुई 55

By भाषा | Updated: June 14, 2020 04:35 IST

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में तैनात सीआरपीएफ 90 बटालियन के 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को एसकेआईएमएस अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से एक मरीज की मौत हो गई थी।

श्रीनगरजम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 55 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के पराय पोरा इलाके के सेवानिवृत्त डॉक्टर की बेमिना के एसकेआईएमएस अस्पताल में कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच में वह संक्रमित पाए गए थे। उन्हें दो जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह श्वसन संबंधित क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे। अधिकारियों ने बताया कि उनकी स्थिति नौ जून को गंभीर हो गई थी और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक बजे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह एसएमएचएस अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 55 हो गई है।  

राज्य के कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ के 31 जवान कोरोना संक्रमित-

बता दें कि राज्य के कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ 90 बटालियन के 300 से ज्यादा जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। उसकी रिपोर्ट आज आयी जिसमें 31 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये। बता दें कि सीआरपीएफ की एक पूरी कंपनी का कोरोना टेस्ट कराया गया है। छह जून को इस बीमारी से सीआरपीएफ के 44 वर्षीय एक कांस्टेबल की मौत होने के बाद उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने के दौरान कई और कर्मी भी संक्रमित पाये गये थे।

कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों की कोविड-19 रिपोर्ट ऐसे समय में पॉजिटिव आ रही है जब बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है। शनिवार को ही कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है।  इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरसीआरपीएफश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos